Monday, October 19th, 2026

कल मुख्यमंत्री करेंगे भगवान शिव की 75 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण

ग्वालियर
आदि देव भगवान शिव की विशाल प्रतिमा का लोकार्पण महाशिवरात्रि  रावतपुरा धाम में 11 मार्च (गुरुवार) को दोपहर 1 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, अरविंद भदौरिया एवं मंत्री ओपीएस भदौरिया, टीकमगढ सांसद वीरेंद्र खटीक एवं  भिंड सांसद संध्या राय समेत कई सांसद एवं विधायक गण उपस्थित रहेंगे।

जानकारी के अनुसार भगवान शिव की प्रतिमा का निर्माण राजस्थान के शीर्षराम एवं चंदू ने अपने 300 साथियों के साथ लगभग 3 वर्ष में पूरा किया है। शिव प्रतिमा की ऊंचाई 75 फीट तथा चौड़ाई 40 फीट है। इस प्रतिमा में जिंक कोटिंग कर प्रतिमा को पूरी तरह मैटलाइट किया गया है दी गई।

जानकारी के अनुसार प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा दोपहर 1.30 बजे रावतपुरा धाम में हेलीकॉप्टर से हेलीपैड पर पहुंचेंगे। प्रतिमा अनावरण के बाद मुख्य कार्यक्रम गोविंदा कल्याण मंडपम में होगा। गुरुदेव रविशंकर महाराज ने मंगलवार को तैयारियों जायजा लिया।

 

 

#मुख्यमंत्री#लोकार्पण

Source : Agency

पाठको की राय